ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी
शाहजहांपुर। शहर के रामपुर हीरा पास गुरुद्वारा के सामने ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पिकेट मौके पर पहुंच घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रामपुर हीरा बाजार के पास गुरुद्वारा के सामने ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बाइक सवार प्रदीप पुत्र महेंद्र सिंह निवासी जिगनिया थाना खुदागंज को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पीआरवी 1387 में तैनात पुलिस कर्मियों ने निजी वाहन से तत्काल घटनास्थल पर घायल योगी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments