ड्रीम एडवांटेज ग्रुप पर युवक ने लगाया ठगी का आरोप,धन राशि मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
शाहजहाँपुर। जनपद के पुवायां थाना अंतर्गत मौ0 कसभरा अस्तल के रहने वाले पंकज मिश्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि उसने अपनी नगद धन राशि एक लाख आठ हज़ार रूपए ड्रीम एडवांटेज ग्रुप शाखा पुवायां में जमा किये थे।जिसका भुगतान जुलाई 2018 में होना था। प्रार्थी ने उक्त भुकतान हेतु कई बार शाखा से संपर्क किया।लेकिन प्रार्थी का भुगतान नहीं किया गया।दिनाँक 30/10/18 समय लगभग 12:00 बजे प्रार्थी अपने भुगतान हेतु ड्रीम एडवांटेज ग्रुप शाखा पुवायां गया तो वहां पर मौजूद दीपक द्विवेदी और हिमांशु द्विवेदी से संपर्क किया।जिसपर उक्त लोगों ने प्रार्थी के साथ अभद्र भाषा में बात करते हुए मारपीट करने लगे, और धमकी भी दे डाली कि वह दुबारा अगर रूपए मागने आया तो जान से मर दूंगा। प्रार्थी ने बताया कि अपना पैसा ड्रीम एडवांटेज ग्रुप की शाखा पुवायां में दीपक द्विवेदी और हिमांशु द्विवेदी पुत्र श्रीकृष्ण निवासी मिलकिया के द्वारा ही अपना पैसा जमा किया था। फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर पुवायां पुलिस ने सभी धाराए भा दं सं अधिनियम के अंतर्गत धारा 420,406,504,506 में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
...रिपोर्ट - संजीव मिश्रा।(शाहजहांपुर)

No comments