Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए की FIR दर्ज कराने की मांग

 
शाहजहांपुर। पुवायां थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी महिला तीन लोगो पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। वही दूसरी ओर आरोपी पक्ष के लोगों ने महिला पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला झूठा आरोप लगाकर काफी समय से ब्लैक मेल करती आ रही है, और अब झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रही है। 
महिला ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर में बताया कि 12 नवम्बर की रात उसके पति किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान तेंदुआ फार्म क्षेत्र निवासी तीन लोग उसके घर में जबरदस्ती घुस आए और विरोध करने पर लोगो ने उसपर तमंचा दिखाकर कर उसके साथ तीनो युवको ने गैंगरेप किया और जाते समय उसके खोखे में आग लगा दी। महिला ने बताया कि जिसपर मामले की सूचना डॉयल 100 को दी।  जिस पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले जानकारी ली और वापस लौट गई। 
वही महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। महिला ने बताया कि बीते बुधवार को उसने सीओ संदीप सिंह से मिलकर कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, जिसपर सी.ओ. ने महिला को जाँच के बाद कार्यवाई का आश्वासन दिया। 

...रिपोर्ट - अमरजीत सिंह। (शाहजहांपुर)

No comments