भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा को किया संबोधित
टीकमगढ़। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने टीकमगढ़ पहुंच कर मानस मंच पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उमा भारती की जमकर तारीफ की। वही दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की बंटाधार की सरकार को उमा भारती ने उखाड़ फेंका था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर चुटकी लेते हुये कहा की सपने देखने की कला अगर दुनिया मे किसी से सीखनी है तो कांग्रेस से सीखो। मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार को कहा अंगत का पांव इसे कोई उखाड़ नही सकता। अमित शाह ने कांग्रेस के 55 साल को कहा बीमारू शासन भाजपा ने बनाया प्रदेश को समृद्ध प्रदेश। अमित शाह ने कहा की भाजपा ने सबसे बड़ा काम देश की सीमाओं को सुरक्षित करने का किया है। सर्जिकल स्ट्राईक पर अमेरिका और इजराईल से की भारत की तुलना। बीजेपी शासन की योजनाओं को एक अमित शाह ने एक सांस में गिनाया।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ़ मध्य प्रदेश)

No comments