राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का किया गया आयोजन
टीकमगढ़। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा के कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता के नारों से पूरे खरगापुर क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। नगर के चौराहों से लेकर बाजार में उत्साही छात्र छात्राओं ने सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो के नारे लगा कर मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया, जो निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में इसका प्रभाव दिखेगा मतदाताओं में मतदान मतदाता जागरूकता के संदेश मैं स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षक महिला विकास, एन वाई के , पुण्य भूमि के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभाई और खरगापुर के मतदाताओं को जागरूक करने की अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया विद्यालय के समस्त अतिथि शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी इसमें अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।
...रिपोर्ट - खूबचन्द्र लोधी। (टीकमगढ मध्यप्रदेश)
No comments