पूर्व सांसद अन्नू टंडन का धूम से मना जन्मदिन
उन्नाव। पूर्व सांसद अन्नू टण्डन का जन्मदिन धवन रोड स्थित उनके आवास पर तथा जनपद के अन्य जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।
पूर्व सांसद के आवास को कार्यकर्ताओं ने गुब्बारों से सजाकर और केक काटकर उनको बधाई दी। सुबह से ही श्रीमती टण्डन के आवास पर जिले भर के कार्यकर्ता बधाई देने उनके आवास पर पहुंचने लगे। अन्नू टण्डन अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर विद्यालयों में लैम्प वितरण करने निकल गई उसके उपरान्त पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
पूर्व सांसद को बधाई देते हुये जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनवर खुर्शीद ने कहा कि हम सब ईश्वर से अन्नू टण्डन के दीर्घायु होने की कामना करते है। अन्नू टण्डन ने उन्नाव के मान-सम्मान को हमेशा देश के पटल में सर्वोच्च स्थान देने की कोशिश की।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव वीर प्रताप सिंह ने पूर्व सांसद अन्नू टण्डन को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुये कहा कि अन्नू टण्डन पूरी जिंदगी केवल गरीब, असहाय, जनता की सेवा में व्यतीत किया। उनका उन्नाव जिले के प्रति प्रेम अगाध व विचार प्रगतिशील रहे है तथा ऐसी नेत्री जो जनता के हृदय में विराजित हो, उनकी उपस्थित व प्रतिनिधित्व सदैव जनपद में सशक्त रहे, ऐसी मनोकामना हम सब ईश्वर से करते है।
पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने आज बिछिया ब्लाक के दर्जन भर से अधिक विद्यालयों में इण्टरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में सफलता हेतु सोलर लैम्प वितरित किया व बिछिया ब्लाक के कई गाँवों में दौरा करके जनता से मुलाकात की।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कमल तिवारी, अवधेश सिंह, नीरु टण्डन, अंकित परिहार, बृजपाल सिंह यादव, अमित शुक्ला, संजय निगम, विश्वास निगम, मंजू भारती, सीमा सिंह, पुत्ती सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, हृदय प्रकाश श्रीवास्तव, अबरार हुसैन, ओम प्रकाश रावत, अरुण कुशवाहा, मो0 सलीम, राजीव रतन राजवंशी, एस0 करन, धुत्तन सिंह, श्यामा सिंह, सलमान साहिद, सुरेश लोधी, सुरेश वर्मा, शिव नन्दन सिंह, कन्हई कुरील, सरल वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, राम किशोर पाल आदि लोग उपस्थित रहे। पुरवा संवाददाता के अनुसार कस्बे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमोद श्रीवास्तव ने भी पुरवा तहसील मुख्यालय में केक काटकर अन्नू टण्डन को बधाई दी।
प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि अन्नू टण्डन उन्नाव जिले के गरीबों व कमजोर तबके के लोगों का सहारा है। ईश्वर उनको हमेशा स्वस्थ रखे ताकि व गरीबों की सेवा कर सके।
पुरवा के रघुवीर यादव, जयशंकर सिंह एडवोकेट, बार महामंत्री राजेश वर्मा, पी.सी.सी. कृपाशंकर बाजपेई, बृजभान सिंह, करूणा शंकर तिवारी आदि लोग मौजूद थे।
No comments