नई पेंशन योजना के तहत प्रान खाते तत्काल आवंटन करने के दिये निर्देश
उन्नाव। मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय पन्नालाल हॉल में नई पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिकों के प्रान खाता खोले जाने तथा डी0सी0आई0 से प्रान में धनराशि का स्थानांतरण कराए जाने के संबंध में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए, कि दिनांक 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी के नई पेंशन योजना के अंतर्गत प्रान नंबर खोले जाने हैं, दी गई निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही पूरी कर ली जाए। यदि प्रान खाते खुलवाए जाने में कोई कठिनाई आ रही है तो कोषागार उन्नाव से संपर्क स्थापित कर समस्या का हल कराया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी बी0एन0 यादव ने जनपद के विभिन्न विभागों के लंबित प्रान आवंटन के संबंध में विभाग वार समीक्षा की।
बैठक में अपर जिलाधिकारी बी0एन0 यादव सहित
जिला स्तरीय अधिकारी/आहरण वितरण अधिकारी आदि
उपस्थित रहे।

No comments