उन्नाव में प्राकृतिक ईधन मिलने की बढ़ी सम्भावना
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के कोड़री में तेल और प्राकृतिक गैस की तलाश में चल रही बोरिंग चर्चा का विषय बनी हुई है।
कोड़री गांव में प्राकृतिक गैस की तलाश के बाद केंद्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग की टीम ने बांगरमऊ के खजुरिया में डेरा डाल दिया है। खजुरिया के कटरी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दो सौ फीट से अधिक गहराई तक बोरिंग की गई। इसके अलावा क्षेत्र में आम आदमी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।आपको बता दें कि इससे पहले यह जिला जमीन में दबे खजाने की वजह से चर्चा में आया था। एक बार फिर से उन्नाव जिला प्राकृतिक गैस के स्रोत की संभावना की वजह से सुर्खियों में आ गया है।
जनता के बोल
जनपद में पेट्रोलियम गैस पदार्थ की खोज के बीच आम नागरिकों में मिलने के बाद संभावनाओं पर चर्चाएं तेज हो गई हैं एबी नगर निवासी शिखा के अनुसार प्राकृतिक गैस के मिल जाने के बाद जनपद में विकास कार्यों पर क्या गति मिलेगी यह यक्ष प्रश्न इसके साथ जो दया है राजेश के अनुसार सरकार को चाहिए कि क्षेत्र के विकास के बारे में भी ध्यान देना चाहिए अवधेश के अनुसार यह खोज जनपद के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

No comments