आईआईटी मद्रास ने बनाया देश का पहला माइक्रोप्रोसेसर
डेस्क। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत के कदम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश के अग्रणी तकनीकी संस्थान आईआईटी मद्रास (चेन्नई) ने देश का पहला माइक्रोप्रोसेसर बनाया है। इसका नाम शक्ति रखा गया है। आने वाले समय में संभव है कि देश में बिकने वाले स्मार्टफोन, कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक मीटर जैसे कई उपकरणों में यह माइक्रोप्रोसेसर देखने को मिले। अब तक भारत ऐसे प्रोसेसरों के लिए विदेशों पर निर्भर था।
आईआईटी की टीम ने चंडीगढ़ स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की सेमी कंडक्टर लैब में इस प्रोसेसर को तैयार किया है। इससे भारत की विदेशी माइक्रोप्रोसेसर पर तो निर्भरता कम होगी ही, साथ ही रक्षा उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ेगी और साइबर अटैक का खतरा भी कम होगा। मालूम हो कि कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की दुनिया में प्रोसेसर उपकरणों के दिमाग की तरह काम करते हैं।

No comments