गदन खेड़ा चौराहे पर ब्रिज न बनने से लोग गवाते है जान
ललित पांडेय एड.
उन्नाव। शहर कोतवाली के अंतर्गत पड़ने वाले ललऊखेड़ा निवासी अधेड़ उम्र का अज्ञात व्यक्ति अपने घर से निकलकर शहर उन्नाव जा रहा था। अभी वह गदनखेड़ा बाईपास चौराहा साइकिल से पार कर ही था कि सामने आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने अधेड़ साइकिल सवार को रौंद दिया। जिससे अधेड़ की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और चौराहे पर भारी जाम लग गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कार बुरा हाल था। लोगो की माने तो चौराहे पर ब्रिज का न बनना राहगीरों के लिए मौत का कारण बन रहा है। लोग जान हथेली पर रखकर चौराहे को पार करते है, हर कोई सरकार को कोस रहा था।

No comments