सितंबर माह की लूट का पुलिस ने किया खुलासा
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार के निर्देश के चलते सक्रिय हुए पुलिस कर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। जानकारी के अनुसार बीते 22 सितंबर 2018 को विनीता श्रीवास्तव निवासी शुक्ला गंज थाना गंगाघाट अपनी भतीजी के जन्मदिन में मोहल्ला ऋषि नगर जा रही थी। उसी समय शाम करीब सात बजे अपनी भतीजी के जन्मदिन पर जा रही थी कि मोटरसाइकिल सवारों ने पीछे से अचानक उसके गले में झपट्टा मार चैन लूट ली और भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित विनीता श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी पुलिस कर्मियों को दे मामले की तहरीर आईपीसी धारा 573/18 धारा 392 के तहत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनीष सिंह चंदेल पुत्र स्वर्गीय वासुदेव निवासी मगरवारा थाना कोतवाली सदर, दीप सिंह पुत्र स्वर्गीय मंगल सिंह निवासी मगरवारा थाना कोतवाली सदर, छोटू सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह चंदेल निवासी थाना कोतवाली को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिनके पास दो जंजीर, एक एलसीडी टीवी, इनवर्टर बैटरी, होम थिएटर, साउंड, मोटरसाइकिल डिस्कवर, एक तमंचा 315 बोर कारतूस सहित, एक तंमचा 12 बोर कारतूस सहित बरामद किया। सभी को विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया।

No comments