2019 का चुनाव हर-हाल में जीतना ही होगा - अनवार अहमद
उन्नाव।
समाज के संभ्रांत क्षेत्र से जुडे व जनता के बीच 24 घण्टे रहकर उनकी सेवा करने वाले चिकित्सकों को अब समाजवादी पार्टी संगठन में जोडने का काम करेगी। यह क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जिसमें हर जाति वर्ग के लोग 24 घण्टे अपनी आवश्यकता पडने पर चिकित्सक की सहायता लेते है। इस लिए समाजवादी पार्टी चिकित्सा क्षेत्र से जुडे लोगों को संगठन से जोडकर आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता के बीच होगी। यह बात समाजवादी पार्टी उन्नाव के जिलाध्यक्ष अनवार अहमद ने आज पार्टी कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ के मनोनीत अध्यक्ष डा0 योगेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद चिकित्सकों से कही। श्री अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी लोगों का सम्मान करना जानती है। चिकित्सा क्षेत्र से जुडे लोगों को जोडने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होने कहा कि हमारा मुकाबला 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से है इसलिए हमें हर हाल में इस चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करनी है। यदि इस बार चुनाव नही जीते तो आने वाले समय में चुनाव ही नही होगें, उन्होने सभी से संगठन को मजबूत करने और मिलकर काम करने की बात कही। चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा0 योगेन्द्र प्रताप सिंह ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा सौंपी गयी जिम्मेदारी को हर हाल में पूरा करने का काम करुंगा और शीघ्र ही पूरे जिले में एक मजबूत संगठन बनाकर आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों को जिताने का काम करुंगा। बैठक को अध्यक्ष नगरपालिका उन्नाव प्रतिनिधि प्रशान्त कटियार मंटू, राजेश कुमार साधु यादव, सभासद नवाबगंज नगर पंचायत आशुतोष त्रिवेदी, डा0 गौरव सिंह, डा0 दिलीप सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रुप से बांगरमऊ विधानसभा अध्यक्ष मो0 शरीफ खान, डा0 अरुण सविता, विवेक बाजपेयी, राहुल मिश्र, डा0 फारुख, हरि सिंह, डिम्पीं सिंह, सुरेश पासवान, बीडीसी बदलू पासवान, शिवप्रताप, छोटेलाल भारतीय, प्रमोद यादव, शैलेंद्र चौरसिया सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments