Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई ट्रक व बस की भीषण भिड़ंत,1 की मौत,8 घायल

आगरा । आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर बस व ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, इस दुर्घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घने कोहरे के कारण गलत दिशा से आ रहे ट्रक के चलते बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

मिली जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई इस सड़क दुर्घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, वहीं दुर्घटना का कारण प्रथम दृ्ष्टया कोहरा और ट्रक का गलत दिशा से आना ही बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस दिल्ली से पोखरा (नेपाल) जा रही थी। 
घटना के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई, बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, डाॅक्टरों ने दोनों यात्रियों को इलाज के लिए आगरा मेडिकल काॅलेज रेफर किया है। 












No comments