समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं में आज उत्साह भरेंगे अखिलेश यादव
लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे, और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के टिप्स देंगे। इसके साथ ही अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह पहला मौका है, जब अखिलेश कैसरबाग स्थित पार्टी की महानगर इकाई के कार्यालय में होंगे। उनके आगमन को लेकर महानगर इकाई ने बड़ी तैयारी भी की है। इससे पहले 1998 में तब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव पार्टी दफ्तर आए थे। इस बार पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए लखनऊ में बड़ी तैयारी के साथ उतरेगी। इसे लेकर महानगर इकाई और जिला इकाई बूथवार मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। पिछले दिनों ही हर विधानसभा क्षेत्र से बूथवार पिछड़े वर्ग के कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया गया था। जिनको पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है। इस बीच अखिलेश यादव ने लखनऊ में तैयारियों की समीक्षा के लिए 93 वार्डों के पार्षदों, हारे-जीते पार्षद प्रत्याशियों, पांच विधान सभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों, पूर्व विधायकों, मंत्रियों और पूर्व सांसदों की बैठक बुलायी है। पार्टी के नगर महासचिव सौरभ सिंह यादव के मुताबिक पहली बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के दफ्तर आ रहे हैं। उन्होने बताया कि उनके स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

No comments