अट्ठारह दिन बाद भी विधायक नहीं ले सके शपथ
डेस्क। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी अभी तक चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को अभी तक शपथ नहीं दिलाई जा सकी है। वहीं अब लेट लतीफी के लिए आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला भी चल निकला है।
विधायकों की शपथ समारोह में देरी के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता आरसी खूंटिया ने बेहद अफसोस जाहिर करते हुए कहा क्या आपने देश के किसी भी हिस्से में ऐसा देखा है की जहां चुनाव नतीजे आने के बाद चुनाव जीत कर आए उम्मीदवारों को विधायक पद की शपथ नहीं दिलाई गयी हो।
बता दें कि तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए सात दिसंबर को चुनाव हुआ था। तथा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित कर दिए गए थे। चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को भारी सफलता मिली। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए टीआरएस ने 88 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिसके बाद चंद्रशेखर राव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं, उनके साथ एकमात्र मोहम्मद महमूद अली को मंत्री बतौर शपथ दिलाई गई थी। मोहम्मद महमूद अली को राज्य के गृह मंत्री का पोर्टफोलियो दिया गया है। यहाॅ पर सबसे बड़ी समस्या तो तब आई जब तेलंगाना में मंत्री पद को लेकर व कैबिनेट का विस्तार बैठको का सिलसिला चला। वहीं सूत्रों की माने तो जनवरी के पहले हफ्ते में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है।

No comments