खबर लगाने के नाम ग्रामीणों को कुछ युवकों ने बनाया ठगी का शिकार, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
बांगरमऊ /उन्नाव। ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन शौचालयों की खबर छाप कर कार्यवाही करवाने के नाम पर ग्रामीणों से धन उगाही करने वाले कथित पत्रकारो के विरुद्ध आज ग्रामीणों ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग उठाई है। मालूम हो कि कुछ समय से पत्रकारिता को अपना हथियार बना कुछ युवक माइक और कैमरा लेकर गांव-गांव में ठगी करने का कार्य कर रहे है, जिनसे आजिज हो ग्रामीणों ने कार्यवाही की मांग की है।
ऐसा ही एक मामला बांगरमऊ कस्बे की ग्राम हरियावर से सामने आया है। जहां पर कुछ कथित पत्रकार पहुंच कर गांव में निर्माणाधीन शौचालयों की खबर छाप कर जांच करवाने के नाम पर ग्रामीणों से मोटी रकम ऐंठ ली। कई दिन बीत जाने के बाद जब ग्रामीणों को खबर किसी भी अखबार में नही प्रकाशित हुई तो ग्रामीणों को ठगी का एहसास हुआ। जिसको लेकर आज ग्रामीणो ने कोतवाली में तहरीर देकर अवैध वसूली करने वाले पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग उठाई है।
...रिपोर्ट : रियाजुल हसन, बांगरमऊ उन्नाव
...रिपोर्ट : रियाजुल हसन, बांगरमऊ उन्नाव

No comments