दबंगो ने किसान की गोली मारकर की हत्या
एटा। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर की जुताई को लेकर हुए विवाद मे दबंग अभियुक्तों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना जनपद के कोतवाली अलीगंज के सुमौर गांव की है। यहां ट्रैक्टर की जुताई को लेकर कुछ दबंगों ने किसान की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना
बीती रात्रि करीब 9 बजे की है, जब उक्त गांव निवासी किसान राजवीर अपनी झोपडी मे सो रहा था, तभी गांव
के ही 3 दबंग अमित, अजय और घनश्याम उर्फ के के डॉन किसान के पास आकर उसके
साथ मारपीट कर गाली गलौज करने लगे।
इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि नामजदों ने किसान
राजवीर पर अवैध तमंचे से फायर कर दी, जिससे राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे अफरा-तफरी का माहौल बन
गया।क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मिली सूचना पर पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके
पर पहुँच कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने अपराधियो की गिफ्तारी के
लिए 3 टीमो का गठन कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

No comments