अनियंत्रित होकर गंगनहर में लटकी बस,यात्रियों में मची चीख-पुकार
मुजफ्फरनगर। जनपद के सिखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत गंगनहर में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। जिसमें कई लोगो घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह गंगनहर की पटरी पर तेजी से आ रही एक बोलेरो ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर दो बाइक सवारों को टक्कर मारती हुई गंगनहर में लटक गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में कई लोगो के घायल होने की जानकारी मिली हैं। बतादे कि मंगलोर निवासी मुकुल बोलेरो द्वारा गंगनहर की पटरी से होते हुए बागपत के टटीरी कस्बे में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बुलेरो अचानक बिजनौर से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस से टकरा गई। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर दो बाइक सवारों को टक्कर मारती हुई गंगनहर में लटक गई। घटना से बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से पुलिस ने बस से सवारियों को एक-एक करके निकाला। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जानसठ व मुजफ्फरनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 से 50 सवारियां थी। इन्हें बाद में दूसरी बस द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचाया गया।

No comments