Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हजारों लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद


बाराबंकी। जनपद के सतरिख थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, मुखबिर की सूचना पर 1805 लीटर  अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रभान सिंह पुत्र राम सिंह निवासी धीराई का पुरवा जो गांव के बाहर अपने मकान में रहता था मकान के पीछे बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री लगा कर बाराबंकी जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी कच्ची शराब की सप्लाई करता था पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान चंद्रभान के यहां से करीब 70 कुंटल लाहन प्राप्त हुआ था जिसे मौके पर सतरिख पुलिस ने नष्ट कर दिया। फिलहाल अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है। वहीं अवैध चल रही कच्ची शराब की भठ्ठियों के पकड़े जाने के बाद गांव वाले अब राहत की सांस ले रहे हैं वहीं कई ग्रामीणों ने बात करते हुए बताया कि जब अवैध शराब की भठ्ठियां धधकती थी तो इधर से निकलना मुश्किल हो जाता था। लेकिन सोचने वाली बात तो यह है कि सालों  से धधक रही अवैध शराब की भट्ठियां क्या पुलिस की जानकारी में नहीं थी या फिर सतरिख थाना पुलिस इन को संरक्षण दे रही थी ।


No comments