गौकशों और नशा कारोबारियों को पकडवाने में पुलिस ने मांगा सहयोग
गंगोह/सहारनपुर। कोतवाली परिसर में आहूत ग्राम प्रधानों, चैकीदारों व जनप्रतिनिधियों की बैठक में गौकशी और बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए सहयोग की अपील की गई। उपस्थित जनों ने भी नवागंतुक कोतवाल को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
नवागंतुक कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने उपस्थित जन को पुलिस का सहयोगी बताते हुए अपराधों की रोकथाम में सहयोग की अपील करते हुए, कहा कि आप सभी पुलिस के सहयोगी बने। जिससे शासन की मंशा के अनुसार क्षेत्र को अपराध मुक्त रखा जा सके। कोई भी व्यक्ति क्षेत्र में गौकशी, सट्टा व स्मैक सरीखे नशे का कारोबार करने जैसी अपराधिक घटना करता पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाल ने गोकशी व नशे का कारोबार करने वालों को चेतावनी देते हुए ग्राम प्रधानों, बीडीसी व चैकीदारों से ऐसे व्यक्तियों के बारे उन्हें जानकारी देने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सूचना को गोपनीय रखा जायेगा। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि यह भूमि सूफी संतों की भूमि है इसलिए सभी उनके संदेशों को जीवन में उतारे तथा उन पर अमल करें। सहायक इंस्पैक्टर तूफान सिंह भाटी ने भी विचार व्यक्त किये। प्रधानसंघ के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रधान कम्हेडा व प्रमुख ऋषिपाल ने प्रधानों व बीडीसी सदस्यों की तरफ से कोतवाल को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रधान अनंगपाल, राजीव बीनपुर, मनोज कुमार, वेदपाल सिंह, प्रदीप मैनपुरा, गुलफाम उर्फ गुल्ला प्रधान कुंडा,देवेन्द्र प्रधान, संजय शेरमऊ, नीरज कुमार, मनोज कुमार, इमरान, प्रधान इकराम, इसम सिंह, कुलविन्दर सिंह आदि मौजूद रहे, संचालन श्रवण कुमार शर्मा ने किया।
..... रिपोर्ट- टी.पी. सोनी

No comments