खसरा व रुबैला टीकाकरण अभियान का आयुष मंत्री ने किया शुभारंभ
-आयुष्मान सहित गरीबों के हित में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं ली जानकारी
गंगोह/सहारनपुर।
प्रदेश के आयुष मंत्री डाॅ. धर्म सिंह सैनी ने सीएचसी में खसरा व रुबैला अभियान का फीता काटकर शुभारम्भ किया और सीएचसी का निरीक्षण करने के साथ ही मरीजों से चिकित्सकों व स्टाफ के व्यवहार और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे जानकारी प्राप्त की। सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी से अनेक जानकारियां ली। आयुष मंत्री ने गरीबों के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जाने वाली आयुष्मान सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सीएचसी पर सरकार द्वारा कराए जा रहे पैथलाजिकल टेस्ट बंद किये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी कर दोबारा शुरु कराए जाने के प्रयास किये जाएंगे। इससे पहले आयुष मंत्री डाॅ. धर्म सिंह सैनी का सीएचसी पहुंचने पर स्टाफ द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सीएचसी प्रभारी डाॅ. अनवर अंसारी, डा. विश्वजीत सैनी, डाॅ. निर्मल जैन, टीबी विभाग प्रमुख डाॅ. अकरम जहीर, भाजपा नेता डाॅ. ओमपाल सैनी, ऋषिपाल सैनी, यूनिसेफ बीएमसी गौरव शर्मा, मोहम्मद शाहिद के अलावा आशा कार्यकत्रियां व स्टाफ मौजूद रहा।
...रि टी पी सैनी

No comments