भारतीय जनता पार्टी की चौपाल संपन्न
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया।(एडवोकेट)
पुरवा/उन्नाव। महात्मा गाँधी की 150वीं जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी पद यात्रा कार्यक्रम के तहत विधानसभा पुरवा के नगर पुरवा में चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई ने सरकार की उपलब्धिओं के विषय में लोगों को बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पद यात्रा प्रभारी संजय शुक्ला, विधानसभा प्रभारी आनंद अवस्थी, विधानसभा संयोजक सज्जन लोधी, विस्तारक आकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डा.रजनीश वर्मा, लोक सभा मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी निर्मल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, गौरवेंद्र अवस्थी, विजय गुप्ता, वीरेन्द्र लोधी, गुड्डू पाण्डेय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कपिल त्रिपाठी ने किया।

No comments