Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सड़क हादसे में चार की मौत,4 घायल

 
रामपुर। जनपद के NH-24 पर रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मची चीख पुकार सुन मौके पर दौड़े स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना शहजादनगर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे-24 की है, जहां पर तेज रफ्तार से बरेली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई, इसी हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही  दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया,और तीसरे युवक को गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है, घटना में कार बुरी से तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, घटना की जानकारी पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

पुलिस के मुताबिक सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, इस घटना में तीन गाड़ियों की एक दूसरे के साथ टक्कर हुई है, हादसे के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल है, सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से एक को मुरादाबाद रेफर किया गया है। 


No comments