इस डिवाइस की मदद से अब आपकी आवाज से ऑन-ऑफ़ होंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
डेस्क। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में काम की जल्दबाजी में अगर आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद करना भूल जाते हैं, तो अब चिंता की कोई बात नहीं है, क्योकि आईआईटी, दिल्ली में केमिकल इंजीनियरिंग 'तीसरे वर्ष' के छात्र प्रांजल कचौड़िया ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जो आपकी आवाज के इशारे पर शहर के किसी भी कोने से ऐसी, पंखा, कूलर को बंद कर देगा। यही नहीं, खास बात यह है कि इस डिवाइस के माध्यम से आप गीजर को बंद करने और शुरू करने के लिए शेड्यूलिंग भी कर सकेंगे।
प्रांजल के अनुसार उन्होंने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो घर के स्विच के पीछे लगाया जाएगा। इस डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए ईडन नाम की एक मोबाइल एप भी तैयार की है। इस डिवाइस में एसी, पंखे और गीजर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ऑपरेट कर सकते हैं। यही नहीं, दुनियाभर में कहीं भी बैठकर यह पता लगा सकेंगे कि घर में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खुला तो नहीं रह गया।
प्रांजल ने बताया कि उन्होंने अपनी स्टार्टअप कंपनी शुरू करने के लिए बीटेक के दूसरे वर्ष से ही काम शुरू कर दिया था। जनवरी, 2018 में ईडन स्मार्ट होम्स नाम की स्टार्टअप कंपनी उन्होंने पंजीकृत करा ली है। साथ ही डिवाइस के लिए पेटेंट भी फाइल कर दिया है।

No comments