केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने की कार्यकर्ताओं की बैठक
टीकमगढ़। जनपद के उत्सव भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को जीत की बधाई दी। उमा भारती ने सभी विधायकों की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि टीकमगढ़ के प्रत्येक कार्यकर्ता ने भरपूर मेहनत कर जिले में चार विधानसभा सीटों पर अपना कब्जा जमाया है।
वही उमा भारती ने कहा कि जिले में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार तो नहीं बन पाई लेकिन टीकमगढ़ जिले के चारो विधायक अगर एक जुट होकर कार्य करेंगे तो सरकार न होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
वही इस दौरान उमा भारती से सवाल करते हुए इमरान खान ने कहा कि हिंदुस्तान में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं है, उसके जवाब में उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक सुरक्षित है तो वह भारत में है।
इस दौरान उमा भारती ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि अगर भाजपा की एक भी योजना में अगर बदलाव किया गया और रोकी गई तो हम कत्तई बर्दास्त नहीं करेगे।
अयोध्या राम मंदिर को लेकर उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर के आलावा वहा कुछ नहीं बन सकता और वह कोर्ट के आदेश व देश की समिति के तय करने के बाद ही बनेगा। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक व टीकमगढ़ से नवनिर्वाचत सभी विधायक समेत भाजपा के हजारों कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।

...रिपोर्ट : खूबचंद्र लोधी, टीकमगढ़ मध्यप्रदेश।

No comments