स्कूली बस द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंची संदिग्ध ईवीएम मशीनें, मचा हड़कंप
सागर। जनपद की खुरई विधानसभा से चार बोलेरो एक पिकअप व एक स्कूली बस द्वारा अवैध रूप से इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते दिन तीन बजे के बाद जमा होने आई ईवीएम मशीनो को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया,जबकि सागर निर्वाचन द्वारा 29 तारीख को ही सभी आठों विधानसभाओ में सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में मशीनों को हाल में रखवा कर ताला डालकर सील करा दिया गया था,और सागर कलेक्टर द्वारा एक प्रेस नोट भी जारी हुआ जिसमें उल्लेख किया गया था कि 8 विधानसभाओं से ईवीएम मशीन आ चुकी है, उसके बाद उक्त वाहनों में एवीएम मशीनें खुरई क्षेत्र में कहां रखी गई, यह आमजन की समस्या परे है, वही क्षेत्र में यह चर्चा आग की तरह फैलने से खुरई विधानसभा प्रत्याशी अरुणोदय चौबे अपने साथियों सहित व जनपद के कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हंगामा मचाने लगे। उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था, कि ईवीएम मशीनों की जानकारी खुरई प्रत्याशी अरुणोदय चौबे को नहीं दी गई। वही शहर कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत का कहना था कि आखिरकार पिछले 3 दिनों से उक्त मशीनें कहां छुपी रही यह लोकतंत्र की हत्या करने जैसा अपराध है, लोगों का मानना है कि जब मध्य प्रदेश के गृहमंत्री यह कदम उठा सकते हैं तो प्रदेशभर में क्या हाल होगा। अगर इसकी निष्पक्ष एवीएम मशीनों की जांच होती है तो इसमें और भी राज खुल सकते हैं। सोचने वाली बात है सत्ता के बल पर ऐसे कारनामे किए जा सकते हैं।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया।(सागर मध्यप्रदेश)

No comments