गूगल मैप अब यूजर्स को दिखाएगा ऑटो रिक्शा का रास्ता,और उसका किराया
डेस्क। आप भी अगर अपने शहर में ऑटो रिक्शा से आना-जाना पसंद करते हैं तो अब गूगल मैप आपके लिए और भी मददगार साबित होगा। दरअसल, आजकल किसी भी जगह तक पहुंचने के लिए युवा गूगल मैप की मदद लेते हैं।
गूगल मैप अभीतक तक केवल कार, बस, बाइक और पैदल मंजिल तक पहुंचने का रास्ता दिखाता था। लेकिन अब यह अपने यूजर्स को ऑटो रिक्शा का भी रास्ता दिखाएगा।
खबरों के मुताबिक गूगल ने अपने मैप में नया अपडेट दिया है और इसके बाद इसमें ऑटो रिक्शा मोड भी नजर आएगा। इस मोड के माध्यम से यूजर किसी भी जगह पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा का रूट और किराया देख सकेंगे। दिल्ली में तो यूजर्स के लिए यह अपडेट सोमवार से जारी भी हो गया है।
इसे यूज करने के लिए यूजर को मोड ऑफ ट्रांसपोर्ट सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद उसे अपनी मंजिल तक पहुंचने के रास्तों के अलावा ऑटो रिक्शा के किराए की जानकारी भी मिल जाएगी। यह किराया उस शहर ट्रैफिक पुलिस द्वारा शेयर किया गया आधिकारिक किराया होगा।

No comments