कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आया हाईटेक सट्टे बाज
लखीमपुर खीरी। नवागत पुलिस अधीक्षक पूनम सिंह द्वारा चलाई गई मुहिम आखिरकार रंग लाई, जिले की सदर कोतवाली क्राइम इंस्पेक्टर ऋषि देव ने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर ऑन लाइन कैशिनो गेम खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल की सलाख़ों के पीछे भेज दिया।
हाईटेक सट्टे बाज अनुज गुप्ता उर्फ नंदू ईदगाह का निवासी है। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही थी, लेकिन हर बार पुलिस की गिरफ्त से बचकर निकल जाता था।
पुलिस ने सट्टेबाज अनुज गुप्ता के पास से एक मोबाइल फोन समेत 12,000 की नगदी बरामद की है, अनुज ऑनलाइन सट्टा नेपाल काठमांडू रेडिशन के माध्यम से खिलाता था। अनुज ऐप माजा 777 से सट्टे का काला कारोबार चलाता था। पुलिस सट्टेबाज अनुज गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद हर उस चेहरे की तलाश में जुट गई है,जो सट्टे के नेटवर्क से जुड़ा है।

...रिपोर्ट - हिमांशु श्रीवास्तव। (लखीमपुर खीरी)

No comments