छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या की कोशिश,बाल-बाल बची
लखनऊ । राजधानी स्थित उतरेठिया रेलवे ओवर ब्रिज पर आज सुबह एक 11वीं की छात्रा ने स्कूल जाते समय ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। वही छात्रा की चीख सुन लोगों के होश उड़ गए। घटना में छात्रा बाल-बाल बच गई। चीख सुनकर मौके पर दौड़े लोगो ने आनन-फानन में छात्रा को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छात्रा आशियाना की रहने वाली बताई जा रही है। वही घटना के बाद मामले की जानकारी छात्रा के परिजनों को सूचना दी गई, मौके पर परिजन पहुंच चुके हैं, प्राथमिक पूछताछ में बताया गया कि छात्रा ने मंगलवार को भाई विरेंद्र से लखनऊ महोत्सव ले जाने के लिए कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात से आहत होकर छात्रा ने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

No comments