तहसील प्रशासन द्वारा बाटें गए कम्बल
...रिपोर्ट - रत्नम चौरसिया,एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव।तहसील प्रशासन द्वारा आज गरीब किसानों को कम्बल वितरित किये गये। गलन भरे मौसम में कम्बल पाकर असहाय ग्रामीणों का मन खुशी से भर गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार पुरवा ब्लाक के केदारनाथ खेड़ा समेत कई गांवों में तहसील प्रशासन ने गरीब व असहाय ग्रामीणों को ठण्ड से बचाव के लिए कम्बल वितरित किया। क्षेत्रीय लेखपाल रविकांत ने लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों को कम्बल वितरित किया। खास बात यह है कि कम्बल पाने वाले ज्यादातर लाभार्थी दिव्यांग है। इससे तहसील प्रशासन द्वारा कम्बल वितरण का प्रयास सार्थक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि छोटे सिंह व अमित भी उपस्थित थे। कम्बल पाने वाले लाभार्थियों में रामादेवी, लवकुश, छेदीलाल,रूपरानी, शांति, शिवकली, छंगा, गंगाचरण व कल्लू समेत आधा सैकड़ा असहाय ग्रामीण शामिल है। इन लाभार्थियों में दो नेत्रहीन भी शामिल है।

No comments