बजरंग दल ने मंदिर निर्माण हेतु सांसद को सौंपा ज्ञापन
सागर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने राम मंदिर निर्माण हेतु सांसद लक्ष्मी नारायण यादव से लोकसभा में कानून बनाकर मंदिर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त करने को लेकर ज्ञापन सौंपा,और समस्त क्षेत्रवासियों की जन भावनाओं से अवगत कराया। इस दौरान लोगों ने सांसद से निवेदन किया कि वह लोकसभा में बिल लाने की पहल करें। वही सांसद ने क्षेत्र वासियों से कहा अगर सरकार द्वारा लोकसभा में बिल लाया जाता है,तो सभी क्षेत्रवासी जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए बिल का समर्थन करें, जिसके उपरांत सांसद महोदय ने बिल लाने का समर्थन करने का आश्वासन दिया।
...रिपोर्ट - हेमंत आठिया। (सागर मध्यप्रदेश)

No comments