108 एम्बुलेंस के अधिकारियों ने चलाई गांव-गांव अहम मुहिम
टीकमगढ़। जनपद में प्रशिक्षित emt द्वारा 108 एम्बुलेंस की आपातकालीन स्थिति के बारे में गांव वालों को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। इस दौरान ग्राम पंचायत लक्ष्मणपूरा व मवई बस स्टैंड में ग्रामीणों को 108एम्बुलेंस सेवा की जानकारी दी गयी जिसमे लोगो को 108 एम्बुलेंस की सुविधायें जैसे कि रोड एक्सीडेंट, आग से जलना ऊँचाई से गिरना लडाई में घायल हो जाना महिलाओं को प्रसव पीड़ा होना व अन्य जानकारी दी गयी । इस मौके पर जिला 108 प्रभारी अभिषेक मिश्रा व कोतवाली एम्बुलेंस स्टाप emt ब्रजेन्द्र झा पायलेट शेख शम्मू ,संजय राजपूत, अमीर खान, शेख निज़ाम, पायलेट नजीम खान ,आसिफ रज़ा, राकेश चढ़ार मौजूद रहे।
...रिपोर्ट-खूबचन्द लोधी,टीकमगढ़।

No comments