जसवंत सिंह की लड़ाई जनता के सरोकारों से जुड़ी थी-राजीव रत्न राजवंशी
उन्नाव। जसवंत सिंह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। वे आजीवन जनता कि हितो के लिए लड़ते रहे।
उक्त विचार ग्राम पाठकपुर में स्वर्गीय जसवंत सिंह जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता व समाजसेवी राजीव रत्न राजवंशी ने दिए। उन्होने कहा कि स्वर्गीय जसवंत सिंह जी ने समाज को एक नई दिशा देने का काम काम किया है। वे आजीवन जनता के सरोकारों की लड़ाई में लगे रहे। उनके विचार आज भी प्रांसगिंक है। स्वर्गीय जसवंत सिंह के कार्यों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए स्वर्गीयजसवंत सिंह का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। स्वर्गीय जसवंत सिंह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। इस दौरान आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में केवल सिंह ,राम बक्स सिंह ,दीनदयाल, अमर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान कई सैकड़ा ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

No comments