बेहतर सोंच, प्रबंधन व भारतीय संस्कृति के प्रति आस्थावान हैं सोनिया गाँधी-अमित शुक्ला
उन्नाव। कांग्रेस
पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन जिले के कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया। कांग्रेस
पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0 सूर्य नारायण यादव ने सोनिया गांधी को
शुभकामनायें देते हुये कहा कि सोनिया में कुशल असीम क्षमता से पूर्ण
नेतृत्व क्षमता विराजमान है। उन्होंने सदैव भारत देश के हित के लिये अपना
सर्वस्व न्योछावर कर सेवा की है।
शहर
कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बधाई देते हुये कहा कि सोनिया गांधी ने देश को जो सेवायें, समर्पण
दिया है वो हम सबके लिये एक उदाहरण है। उनकी सोंच, प्रबंधन व भारतीय
संस्कृति के प्रति आस्था ने सदैव उन्हें देश के राजनीतिज्ञों में अग्रणी
रखा। प्रदेश युवा
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अंकित सिंह परिहार ने कहा कि सोनिया गांधी दीर्घायु हों, स्वस्थ हों क्योंकि ऐसी शख्सियत से देश खुशहाल व प्रगतिशील
होता है। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया की ही नेतृत्व क्षमता है जो समान
विचारधारा वाले राजनैतिक दलों को साथ लेकर देश में यू0पी0ए0 मजबूती से खड़ा
है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी में सदस्यों ने केक काटकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया।
कार्यक्रम
में प्रमुख रूप से वीर प्रताप सिंह, कमल तिवारी, हरिप्रसाद कुरील, अनवर
खुर्शीद, अनूप मेहरोत्रा, सैय्यद इरफान, विश्वास निगम, कृष्णपाल यादव, मो0
सलीम, संजय निगम, राजीव राजवंशी, सोएब खान, ओम प्रकाश, मंजू भारती,
कृपाशंकर बाजपेई, बद्री रावत, विवेक शुक्ला, अरूण कुमार, जंग बहादर विमल,
बी0डी0 कठेरिया, अवधेश सिंह, आभा तिवारी, अश्वनी पाण्डेय आदि लोग उपस्थित
रहे।
No comments