टूटी रेल पटरी से गुजर गई यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस,टला बड़ा हादसा
उन्नाव। लखनऊ को कानपुर से जोडऩे वाले रेल मार्ग पर उन्नाव में एक बार फिर टूटी पटरी पाई गई। गोरखपुर एक्सप्रेस के निकलने के पश्चात रेल कर्मियों की उस पर नजर पड़ी। इसके बाद पटरी को बदलने का काम किया गया, जिसके कारण करीब सवा घंटा तक रेल मार्ग बाधित रहा।
कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर आज सुबह उन्नाव-सोनिक के बीच पेट्रोलिंग करते वक्त रेल पथ कर्मी की नजर टूटी पटरी पर गई। ठीक उससे पहले वहां से यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस टूटी पटरी से गुजर चुकी थी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। रेल फ्रैक्चर की जानकारी होते ही कंट्रोल रूम से ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोक दिया गया। ट्रैक पर सुबह करीब आठ बजे उन्नाव-सोनिक के बीच गेट संख्या 32 पर रेल की पटरी टूटी होने की जानकारी हुई। रेल पथ कर्मीयों की नजर ट्रैक पर पड़ी तो उनके के हाथ पांव फूल गए।

No comments