सम्पन्न हुई जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मासिक बैठक
उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मासिक बैठक का आयोजन आज लखनऊ बाईपास स्थित सोना पैलेस मे किया गया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने निम्न समस्याओं को लेकर गम्भीरता से चर्चा की।
-जनपद के समस्त विकासखंडों में न्यायपंचायत के संकुल प्रभारियों को शासनादेश के अनुसार ही पदासीन किया जाए।
-जनपद के अधिकांश विद्यालयों में विगत कई माह से परिवर्तन लागत उपलब्ध नही कराई गई है,इसे ससमय कराया जाए।
- शिक्षकों का वेतन अग्रिम माह से ससमय उपलब्ध कराया जाए।
-सेवानिवृत्त शिक्षकों 'वर्तमान सत्र" की पेंशन पत्रावली व अन्य समस्याओं को ससमय निस्तारित करवाई जाए।
-प्रतिकार अवकाश के उपभोग संबंधी आपके कार्यालय से स्पष्ट शासनादेश निर्गत किया जाए ताकि शिक्षक नियमानुसार उपभोग कट सके।
-वर्तमान सत्र में जनपद के कई विद्यालयों में गणवेश की धनराशि अपर्याप्त प्राप्त हुई जिसके कारण शिक्षकों को कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। उसे उपलब्ध करवाया जाए।
-वर्तमान सत्र में स्वेटर की धनराशि भी अभी तक प्राप्त नही हुई है। इसे शीघ्रातिशीघ्र खातों में प्राप्त करवाया जाए।
-जनपद के चयनित सौन्दर्यीकरण हेतु विद्यालयों में'मई 2018 माप व फोटोग्राफी होने के बावजूद" अभी तक कोई कार्य नही कराया गया है। शीघ्रातिशीघ्र करवाया जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री सौरभ सिंह, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय कनौजिया, अविनाश पाल, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश राजपूत, संगठन मंत्री पवन कुमार, हेमंत, योगेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments