धूमधाम से मनाया जाएगा गुरू नानक जी का 550वां शताब्दी वर्ष
उन्नाव। आज स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हाकिम टोला उन्नाव में गुरु गोबिंद सिंह जी के 352 वें प्रकाश पर्व के संबंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई । जिसमें गुरुद्वारा कमेटी के उपप्रधान कुलबीर सिंह ने बताया कि 20, 21 व 22 जनवरी को मनाये जाने वाले जन्मोत्सव की शुरुआत दिनांक 13 जनवरी से प्रभातफेरी के आरंभता के साथ की गई । जिसका समापन 19 जनवरी को होगा। दिनांक 20 जनवरी को एक विशाल शोभायात्रा अपरान्ह 1 बजे से प्रारम्भ होगी,जो कि नगर के मुख्य मुख्य बाजारों से होती हुई सायं 6 बजे गुरुद्वारा साहिब में आकर समाप्त होगी। इस शोभायात्रा में कानपुर व लखनऊ से कीर्तनी जत्थे व स्कूली बच्चे शामिल होंगे। गुरु नानक पब्लिक इंटर कालेज उन्नाव के बच्चे भी रंग बिरंगी पोशाकों व बैंड के साथ इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का समापन दिनांक 22 जनवरी को भव्य कीर्तन दीवान व लंगर के आयोजन के साथ होगा। जिसमें नगर के विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के लोग, विभिन्न धर्मों व वर्गों के लोग गुरु जी चरणों मे शीश नवा पंगत में बैठकर लंगर ग्रहण करेंगे। गुरु नानक पब्लिक इंटर कालेज के प्रबंधक मनोहर सिंह अरोड़ा व सचिव शोभायात्रा प्रभारी अजीत पाल सिंह के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष गुरु नानक देव जी के 550 वें शताब्दी वर्ष को समर्पित पूरे कार्यक्रम में पर्यावरण व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिसमें शोभायात्रा के अंत में युवकों की टोली मार्ग पर फैले समस्त कूड़े को उठाती हुई चलेगी । इस बार खाने के स्टालों से फैली गंदगी से आम जनमानस को होती असुविधा के मद्देनजर कूड़े को उठाने हेतु सेवादारों के द्वारा विशेष ध्यान रखा जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि कमेटी के द्वारा इस बार ध्वनि प्रदूषण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा व गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के शताब्दी वर्ष पर 550 पौधे रोपित करने का लक्ष्य भी रखा गया है। लंगर के सेवादार करमजीत सिंह व कैशियर जरनैल सिंह के द्वारा बताया गया कि 13 जनवरी से गुरुद्वारा साहिब में अनवरत लंगर की सेवा चल रही है जो कि 22 जनवरी तक निरंतर तक चलती रहेगी । अंत में प्रवक्ता अजीत पाल सिंह के द्वारा सादर आमंत्रण के साथ सभी का धन्यवाद प्रेषित किया गया।
धूमधाम से मनाया जाएगा गुरू नानक जी का 550वां शताब्दी वर्ष
Reviewed by Unknown
on
January 18, 2019
Rating: 5
Reviewed by Unknown
on
January 18, 2019
Rating: 5

No comments