अधिवक्ताओं ने मनाया नववर्ष व अधिवक्ता मिलन समारोह
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया,एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। बार एसोसिएशन पुरवा द्वारा शनिवार को बार भवन में नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम व अधिवक्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि अध्यक्ष बार एसोसिएशन उन्नाव सतीश शुक्ला रहे। जिनका माला पहनाकर सभी ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं वकीलों की हर लड़ाई में साथ हूं उनकी आन-बान शान के लिये हमेशा लड़ता रहूंगा। वही कार्यक्रम के आयोजक रामबाबू शुक्ला ने कहा कि यदि सभी का सहयोग रहा तो अगला नववर्ष भव्य रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान सभी ने अपने अपने विचार रखे व एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से बार अध्यक्ष पुरवा सुरेशचंद्र यादव,महामंत्री राजेश वर्मा,विद्याशंकर अजय मिश्रा, अभय शर्मा ,सुशील विमल अमित वर्मा, मोहसिन खां उर्फशीबू ,राधेश्याम गौतम नाजिम,अजय यादव,रत्नम चौरसिया संतोष यादव ,रईस हैदर नकवी ,नाजिम अब्बास , प्रदीप,अवधेश , संदीप पाण्डेय, राजकिशोर आदि लोग मौजूद रहे।

No comments