पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार
बागपत। उत्तर प्रदेश के साथ ही पांच राज्यों की पुलिस की नाक में दम करने वाले कुख्यात बदमाश को बीती देर रात बागपत व नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के ऊपर 50 हजार का ईनाम भी था। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात बदमाश के समेत दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गये। 50 हजार का ईनामी बदमाश रामबीर पुत्र अमरसिंह गुरुग्राम के पटोदी का निवासी है।
बतादे कि गुरुवार देर रात रामबीर अपने साथी के साथ बाइक से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की ओर से बागपत आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर नोएडा एसटीएफ इंचार्ज आरके पालीवाल ने अपनी टीम के साथ बागपत क्राइम ब्रांच और दोघट थाना पुलिस के साथ मिलकर पुसारा बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही बदमाश की बाइक रोकने का पुलिस ने इशारा किया, तो आरोपित बाइक तेज गति से
भगाने लगे। जिसपर पुलिस ने पीछा किया, आदमपुर गांव की पुलिया के पास बदमाशों ने
पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें
कुख्यात अपराधी रामबीर के पैर में गोली लगने से घायल हो जमीन पर गिर गया। इस दौरान एसटीएफ सिपाही
मुकेश और देवदत्त भी घायल हो गए। रामबीर का साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया।
मामले को लेकर एसपी शैलेश कुमार पांडेय बताया कि आरोपित रामबीर के पास से एक बंदूक,
छह कारतूस व छह खोखे बरामद हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। आरोपित से पूछताछ की जाएगी। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक
रामबीर पर दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। उस पर लखनऊ के चिनहट थाने से 50
हजार का इनाम घोषित था।

No comments