विद्यालय में बच्चों को सुनाया प्रधानमंत्री रेडियो प्रसारण कार्यक्रम
बिछिया/उन्नाव। विकासखंड बिछिया अंतर्गत पड़री स्थित उच्च प्राथमिक
विद्यालय शिवपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री का रेडियो प्रसारण कार्यक्रम "परीक्षा पर चर्चा 2.0" का उदबोधन छात्र-छात्राओं को सुनाया गया। जिसमें छात्रों ने
ध्यानपूर्वक प्रतिभाग लेकर सुना। कार्यक्रम में उच्च
प्राथमिक विद्यालय शिवपुर(पड़री) के प्रबंध समिति अध्यक्ष सुनील
कुमार व विद्यालय के प्रभारी शिक्षक एवं जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश
कोषाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया ने विद्यालय के बच्चों व सहयोगियों के साथ
प्रेरणादायक "स्वयं को जानिये" कथन के माध्यम से अभिभूत हुए।
इस दौरान विनीत कुमार,
राजेश कुमार तिवारी,सबीनाखातून प्रधान शिक्षिका प्रा०वि०शिवपुर,संध्या
शुक्ला समेत छात्रों में अमित, मोहित, सूरज, गोतिमा, वैशाली, वंदना, सोनम, काजल, नितिन, रानू,प् रिंशू
आदि छात्रों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण में
अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी
छात्र व शिक्षक शिक्षण कार्य में संलग्न हुए।

No comments