कम्बल वितरण के बहाने सरकार बनाने का दिलाया संकल्प
बांगरमऊ/उन्नाव। अवध प्रान्त भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वावधान में आज भव्य कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे भारतीय किसान यूनियन लोक के जिलाध्यक्ष सोनू द्विवेदी, विमल शुक्ला, ज्ञानेश द्विवेदी ,अनिल शुक्ला, सतगुरु प्रसाद मिश्र समेत अनेक समाजसेवी मौके पर मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि बीजेपी अवध प्रान्त संयोजक किसानमोर्चा महिला मंच सन्ध्या बाजपेयी ने कहा कि वह शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लोकसभा उन्नाव क्षेत्र में गरीब किसान महिलाओं के दुख दर्द में सहभागिता निभाने आई है। प्रदेश सचिव विजयलक्ष्मी पांडे ने भी जनहित के लिये सभी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही। सुधा सिंह ,मंजू सिंह, सुशील दीक्षित ,सहित अनेक बुद्धिजीवी जनों ने अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी किसानमोर्चा के अवध क्षेत्र के मंत्री सौरभ बाजपेयी ने कम्बल वितरण कार्यक्रम को सभी तक पहुंचने का माध्यम बताते हुए 2019 चुनाव में बीजेपी की सरकार बनाने का संकल्प भी दिलवाया। इस दौरान बांगरमऊ एवम सफीपुर इलाके से आये हुए विकलांगो एवम महिलाओं को कम्बल का वितरण किया गया।

No comments