डम्फर की टक्कर से महिला की मौत
उन्नाव। थाना क्षेत्र अजगैन अन्तर्गत अनियंत्रित डम्फर ने लखनऊ कानपुर राजमार्ग को पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला उछल कर दूर जा गिरी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास राहगीर कुछ समझ पाते, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिनाख्त करने की कोशिश की। इसी बीच गांव के कुछ युवकों ने उसे पहचान कर लिया। सूचना मिलने के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मोहान कस्बे के मोहल्ले कटरा निवासी भैयालाल भुर्जी की पत्नी उर्मिला दवाई लेने के लिए अजगैन के पास मकूर आई हुई थी।

No comments