हर्ष फायरिंग के दौरान 7 वर्षीय बालक घायल
लखीमपुर खीरी। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी प्रदेश में हर्ष फायरिंग के मामले थमते नजर
नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला लखीमपुर खीरी से सामने आया है। यहां सदर कोतवाली
इलाके में गोला रोड स्थित सिंघल पैलेस में बारातियों द्वारा की जा रही हर्ष
फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने
मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इसके अलावा चार लोगों को पूछताछ के लिए
हिरासत में भी लिया गया है।
बतादे कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की गोला कस्बे से लखीमपुर शहर बारात आई थी। जहां सिंघल पैलेस में दोपहर निकाह के दौरान बारात में शामिल कुछ युवक हर्ष फायरिंग करने लगे ।।इसी दौरान बंदूक से निकली एक गोली फैज नामक बच्चे के पैर में जा घुसी। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई और लहूलुहान अवस्था मे बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि यूपी में हर्ष फायरिंग के मामले कब थमेंगे ?

...रिपोर्ट : हिमांशु श्रीवास्तव, लखीमपुर खीरी।
No comments