खाताधारकों के साथ बैंक कर्मचारी कर रहे अभद्र व्यवहार
पुरवा। मौरावां कस्बे में संचालित यूको बैंक में खाता धारकों के साथ अभद्र व्यवहार करने करने और बिचौलियों द्वारा ही काम करने का आरोप उपभोक्ताओं द्वारा लगाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूको बैंक कर्मचारियों की कारगुजारी से आम ग्राहक परेशान है। काम के नाम पर बैंक कर्मचारियों की मनमानी बहुत है। यही कारण है कि छात्र छात्राओं के खाते तक नहीं खुल पा रहे हैं। वही बैंक मोदी सरकार की योजनाओं को भी पलीता लगा रही है।
रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया, पुरवा उन्नाव

No comments