अवैध शराब नष्ट करने तक ही सीमित रहा प्रशासनिक अमला, अपराधी अभी भी कोसो दूर
उन्नाव। सोहरामऊ थाना क्षेत्र मे एसडीएम के निर्देश पर अवैध शराब बरामद कर नष्ट किया गया। वहीं इस दौरान अपराधी भाग खड़े हुए। जिससे अवैध शराब पर की गई कारवाई पर भी सवाल उठे। प्रशासन द्वारा की जाने वाली कारवाई के बीच आखिर अपराधियों को भाग निकलने का मौका मिलने का अर्थ विभागीय खामी को साफ दर्शाता है।
अवैध शराब को लेकर पहले से बदनाम है जनपद
जनपद में अवैध शराब का कारोबार दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन की नाक के नीचे होने वाले इस कारोबार में नकेल अब तक नहीं लग सकी है। खुद को बेहद महत्वपूर्ण जतानें वाले आबकारी विभाग की निष्क्रियता किसी से छिपी नहीं है। अवैध शराब का मामला चाहे कटरी क्षेत्र का हो या फिर पुरवा मौरावा या सोहरामऊ थाना सभी जगह लगातार अवैध शराब की भट्ठियॉ धंधकती रहती है। सूत्रों की माने तों यह सब सुविधा शुल्क के एवज में आसानी से चल रहा है। वहीं सूत्रों का यह भी मानना है कि इन पर यदि कोई कारवाई होती भी है तो मात्र खानापूरी के नाम पर ही रह जाती है। जिससे इस तरह की कारवाईयों का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
...रिपोर्ट-रजत द्धिवेदी

No comments