Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

परियर/उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के अंतर्गत बरहली गांव स्थित सुमित्रा देवी विद्या मंदिर में शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय स्वरित चौधरी, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के अवकाश प्राप्त अध्यापक, प्रधानाध्यापक समेत अशोक चकलवंशी ने अपने पत्रकार साथियों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। वही गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्काउट गाइड के प्रथम सोपान पास स्काउट क्रेडिट को अतिथियों के द्वारा प्रमाण पत्र बांटे गए एवं अतिथियों ने छात्रों को आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के संस्थापक ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक कमलेश्वर पांडे ने विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों के अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

No comments