नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत की गई स्वछता अपील
...रिपोर्ट- रत्नम चौरसिया, एडवोकेट।
पुरवा/उन्नाव। मौरावाँ नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्षा सियावती शुक्ला के पुत्र व प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला उर्फ नीतू एवं अधिशाषी अधिकारी राजाराम ने स्वच्छ भारत मिशन का संदेश प्रसारित किया।

प्राप्त विवरण के अनुसार नगर पंचायत मौरावां में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगरवासियों को वातावरण स्वच्छ रखने का सन्देश दिया। इस अवसर पर आज स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय में एक विशालकाय गुब्बारा लगाया गया।
नगर अध्यक्षा के प्रतिनिधि पुत्र नवनीत शुक्ला ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नगर को स्वच्छ बनाए रखा जाए। किसी भी स्थान पर गंदगी न रहे। साथ ही उन्होंने नगर वासियों को भी जागरूक करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कर्मचारियों के अलावा सभासद भी उपस्थित थे।

No comments