टूटे ट्रैक से गुजरी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें, टला हादसा
उन्नाव। जनपद के जैतीपुर और हरौनी के बीच एक रेल हादसा होते होते उस समय बचा, जब ग्रामीणों की नजर टूटी हुई रेल पटरी पर पड़ गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनें ट्रैक से गुजर गई। सूचना देने के बाद कीमैन ने मौके पर पर पहुचं मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद रेलवे विभाग में हडकंप मच गया। मामला अभी देर शाम का है। रेलवे का सबसे व्यस्तम ट्रैक होने के चलते लखनऊ व कानपुर के मध्य आने से बेहद महत्वपूर्ण ट्रेनों का आवागमन होता है। ग्रामीणों के अनुसार सेमरा गाँव के पास लखनऊ से कानपुर जाने वाले ट्रैक की पटरी टूट गयी है। हांलाकि विभागीय कर्मियों की लापरवाही स्थल पर देखी जा रही है।
रिपोर्ट- रजत द्धिवेदी
रिपोर्ट- रजत द्धिवेदी

No comments