तेहरान में हुआ विमान हादसा, सभी के मारे की आंशका
डेस्क/दुनिया। तेहरान के नजदीक सोमवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे उसमें यात्रा कर रहे सभी के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। हालांकि अभी भी बचाव दल बचाव में लगा हुआ है। वहीं ईरान के सरकारी टीवी ने घटना की पुष्टि करते हुए खराब मौसम के कारण हादसा होना बताया है।
जानकारी के अुनसार 707 किर्गिज कार्गो प्लेन क्रैश होने से उसमें 10 क्रू सदस्यों के मारे जाने की आशंका है। सरकारी चैनल टीवी के मुताबिक, तेहरान से सटे सफादश्त में आग के गोले में तब्दील प्लेन को नीचे गिरते देखा गया। हादसा तेहरान से दक्षिण- पश्चिम में 50 किलोमीटर दूर हुआ। मौके पर कई एंबुलेंस और एक हेलिकॉप्टर को बचाव अभियान में लगा दिया गया है। इरान के उड्डयन संगठन के प्रवक्ता रजा जफरजादेह ने सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी को बताया कि लैंडिंग के वक्त विमान हादसे का शिकार हो गया। आईआरआईबी ने शुरू में 10 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई थी। कजर्वेटिव न्यूज एजेंसी तस्निम ने कहा कि कार्गो एक सैन्य विमान था जिसने किर्गिस्तान की राजधानी बिस्केक से मांस की खेप लेकर उड़ान भरी थी। आईआरआईबी ने बताया कि गलत लैंडिंग के कारण प्लेन एक बिल्डिंग से टकराया और उसके बाद आग के गोले में तब्दील हो गया।
बताते चले यह पट्टी नॉन कॉमर्शियल है। और रिहायशी इलाकों से काफी नजदीक भी होने के चलते इन विमानों को इसका प्रयोग वर्जित है। कार्गो प्लेन का निर्धारित एयरपोर्ट हादसे की जगह से 4 किमी दूर है। 707 किर्गिज कार्गो प्लेन में मांस लदा था जो किर्गिस्तान के बिश्केक से ईरान ले जा रहा था।
प्रेस टीवी के मुताबिक, विमान करज शहर में एक गलत हवाईअड्डे पर उतरने की कोशिश करने लगा। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त वह हो गया तथा इसमें आग लग गई। विमान में सवारों के बार में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। ईरानी समाचार एजेंसियों ने कहा कि एक हेलीकॉप्टर और बचाव टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।
फार्स न्यूज एजेंसी ने एएफपी के हवाले से बताया कि कार्गो में 16 लोग सवार थे जिनमें सिर्फ फ्लाइट इंजीनियर के बचने की संभावना अभी बनी हुई है।

No comments