जंगला तोड़ बैंक के अंदर घुसे चोर,बैंक कर्मियों में मची खलबली
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के फरह कस्बे में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा का शनिवार देर रात चोरों ने जंगला तोड़ डाला। जंगल तोड़ने के चोर अंदर घुस गए और बैंक से एक बंदूक चोरी कर ली। इसके बाद लॉकर तोडने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। मामले की जानकारी के बाद बैंक कर्मियों में खलबली मच गई।
कब हुई मामले की जानकारी
कब हुई मामले की जानकारी
बताया जा रहा है कि जब सुबह लोग घूमने निकले तो उन्होंने बैंक के पीछे की खिड़की से कूलर हटा देखा तो आशंका हुई। जिसपर लोगों ने पास जाकर देखा तो सारा माजरा समझ में आ गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई और गार्ड भी मौके पर पहुंच गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे बैंक कर्मियों ने बैंक में प्रवेश किया तो अंदर रखी बंदूक गायब थी। चोरों ने लॉकर तोडने का भी साहस किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चोरों की इस दुस्साहिक घटना से कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। फ़िलहाल पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस तथ्य नहीं लगे हैं। घटना के बाद बैंक कर्मियों में भी खलबली मची है। पुलिस बैंक कर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

No comments